शिमला लैंडस्लाइड: घर गिरने से बाप-बेटी की मौत, 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

शिमला लैंडस्लाइड: घर गिरने से बाप-बेटी की मौत, 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल में आज और कल भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट की चेतावनी के बीच रातभर भारी बारिश हुई। शिमला के जुन्गा में एक मकान जमीदोंज होने से बाप-बेटी समेत पालतू मवेशियों की मौत हो गई, जबकि पत्नी के घर से बाहर होने की वजह से वह बच गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार (35) निवासी और उ

.

मौसम विभाग ने 6 जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, मंडी और सिरमौर जिला में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। चंबा, कुल्लू और शिमला में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

भारी बारिश के अलर्ट और सड़कों-रास्तों के हालात देखते हुए हुए शिमला, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर जिला और कुल्लू के बंजार, मनाली व कुल्लू सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में आज की छुट्टी की गई है। कुल्लू में 2 सितंबर को भी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

अगले कल (2 सितंबर) भी 4 जिले मंडी, चंबा, कुल्लू व कांगड़ा में बारिश का रेड अलर्ट, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।

3 सितंबर से मानसून थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। इस दिन शिमला और सिरमौर जिला में यलो अलर्ट है। 4 व 5 सितंबर को किसी भी जिला में कोई अलर्ट नहीं है।

भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 4 नेशनल हाईवे और 662 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी है। इनमें 600 से ज्यादा सड़कें एक सप्ताह से अवरुद्ध है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से 35 प्रतिशत ज्यादा और अगस्त में 72 प्रतिशत ज्यादा बादल बरस चुके है। यही बारिश जान और माल के नुकसान का कारण है।

कुल्लू में देर रात को पानी की बहाली में जुटे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी।

कुल्लू में देर रात को पानी की बहाली में जुटे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी।

हमीरपुर में बीती शाम को सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़ और बाल बाल बची गाड़ियां।

हमीरपुर में बीती शाम को सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़ और बाल बाल बची गाड़ियां।

मंडी संसदीय क्षेत्र में आपदा पर सांसद कंगना का ट्वीट

मंडी संसदीय क्षेत्र में आपदा पर सांसद कंगना का ट्वीट

Check Also

128वाँ स्वैच्छिक रक्तदान पूर्ण : मानवता की सेवा को समर्पित नरेश शर्मा की प्रेरणादायक यात्रा

128वाँ स्वैच्छिक रक्तदान पूर्ण : मानवता की सेवा को समर्पित नरेश शर्मा की प्रेरणादायक यात्रा

एक रक्तदान नहीं, एक जीवन यात्रा… 02 जून 2026 | IGMC ब्लड बैंक, शिमला हिमाचल …