हिमाचल के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश का रेड अलर्ट

हिमाचल के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश का रेड अलर्ट


शिमला के कार्ट रोड पर चलती कार पर गिरा बिजली का खंभा

भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज रस्सी के सहारे अपने घर जाते हुए और शिमला-किन्नौर एनएच पर नाथपा में लैंडस्लाइड हुई।

हिमाचल प्रदेश में कल भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए 9 जिले — शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और कुल्लू के बंजार, कुल्लू व मनाली सब-डिवीजन में सभी शिक्षण संस्थानों में 1 अगस्त की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से हालात बिगड़ रहे हैं। चंबा-भरमौर मार्ग पर लैंडस्लाइड और खराब मौसम के कारण फंसे सभी मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। दो दिन में अब तक NDRF ने 3,139 तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू किया।

उधर, रविवार को आनी और कुल्लू के बीच भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे-305 बाधित हो गया। इससे आनी क्षेत्र का जिला मुख्यालय कुल्लू से सम्पर्क कट गया। वहीं, खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना कुल्लू दौरा रद्द कर दिया। वे आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लेने वाले थे।

इसके अलावा आपदा हालात को देखते हुए DC चंबा ने सभी विभागों — PWD, बिजली बोर्ड, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नगर निगम, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य, आयुष और राजस्व — के कर्मचारियों की रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्हें राहत और बचाव कार्यों में तुरंत जुटने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने 12 जगहों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें अगले 16-18 घंटों में बिलासपुर, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल और स्पीति, मंडी में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

मंडी में एक दूसरे का सहारा लेकर नाले को पार करतीं टीचर्स।

मौसम के बड़े अपडेट्स…

  • 30 फीट गहरी खाई में गिरी एम्बुलेंस : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर रविवार तड़के एक एम्बुलेंस दवाड़ा के पास 30 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। इसके अलावा शिमला के विकासनगर में भी लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें दो गाड़ियां पूरी तरह मलबे में दब गईं।
  • अब तक 3 नेशनल हाईवे समेत 839 सड़कें बंद : लगातार बारिश से प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के झलोगी के पास बंद हो गया। शिमला-किन्नौर एनएच भी निगुलसरी और नाथपा पर अवरुद्ध है। प्रदेश में अब तक 3 नेशनल हाईवे समेत 839 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे आवाजाही और सेब की ढुलाई प्रभावित हुई है।

बारिश से जुड़ी PHOTOS…

मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को निकालते एनडीआरएफ टीम के सदस्य।
मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को निकालते एनडीआरएफ टीम के सदस्य।
मंडी में पुल बनाते ग्रामीण।
मंडी में पुल बनाते ग्रामीण।
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी से कुल्लू जा रही एम्बुलेंस 30 फीट नीचे गिरी।
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी से कुल्लू जा रही एम्बुलेंस 30 फीट नीचे गिरी।

मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग देखते रहिए…

Check Also

हिमाचल का मौसम फिर से लेगा करवट, अगले 4 दिनों तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल का मौसम फिर से लेगा करवट, अगले 4 दिनों तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम अपेक्षाकृत साफ बना हुआ था, जिससे दिन …