Read Himrang News on Google News

View on Google News
भारत बनाम यूएसए: वानखेड़े की पिच पर रन बरसने की उम्मीद, लेकिन गेंदबाजों को भी मिल सकती है उछाल

भारत बनाम यूएसए: वानखेड़े की पिच पर रन बरसने की उम्मीद, लेकिन गेंदबाजों को भी मिल सकती है उछाल

भारत बनाम यूएसए: वानखेड़े की पिच पर रन बरसने की उम्मीद, लेकिन गेंदबाजों को भी मिल सकती है उछाल
[ad_1]

टी20 वर्ल्ड कप के दसवें संस्करण (T20 World Cup 2026) की शुरुआत पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच से हो गई है. आज तीसरा मैच भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए इस मुकाबले में पिच किस तरह की है, बल्लेबाजी या गेंदबाजी में किसे अधिक मदद मिलेगी?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस संस्करण में 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकती है. इतिहास में कभी मेजबान देश नहीं जीता है. लगातार 2 बार भी कोई टीम इस खिताब को नहीं जीत पाई है. भारत के पास ये करने का मौका है. प्लेइंग 11 में आज ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर शामिल किया जा सकता है. जसप्रीत बुमराह के खेलने की संभावना न के बराबर है, इसलिए आज मोहम्मद सिराज खेल सकते हैं. सिराज हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल हुए हैं.

वानखेड़े में कैसा है टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. 4 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 5 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है. भारतीय टीम ने यहां 6 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं और 2 हारे हैं.

वानखेड़े में 247 का स्कोर सबसे बड़ा है, जो भारत ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था. दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (240) भी भारत का ही है. इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 197 रन बनाए. लेकिन अभिषेक शर्मा ने यहां खेले एकमात्र मैच में 135 रन बनाए थे. उस मैच में अभिषेक ने 2 विकेट भी लिए थे.

भारत बनाम यूएसए मैच में कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?

वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है. गेंदबाजों को यहां उछाल मिलता है, लेकिन पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. यहां आउटफील्ड भी तेज है, जो बल्लेबाजों को अतिरिक्त मदद करता है. यहां पिच मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों के लिए और भी ज्यादा मददगार हो जाती है, इसलिए आज जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. वानखेड़े स्टेडियम में आज छक्के, चौकों की बरसात देखने को मिल सकती है. अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है तो यहां 300 रन भी बन सकते हैं. ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं.

टीम इंडिया का स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज,वरुण चक्रवर्ती.

यूएसए का स्क्वॉड

मोनांक पटेल (कप्तान), आंद्रिस गौस, हरमीत सिंह, शेहान जयसूर्या, साइतेजा एम, शायन जहांगीर, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शाडले वान शाकविक, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्तुश केनिजे, सौरभ नेत्रवलकर.

[ad_2]

Check Also

Mumbai Indians के लिए ‘बाहर के मैदान’ बन रहे डरावने – पिछले 25 मैचों में शर्मनाक रिकॉर्ड उजागर!

Mumbai Indians के लिए ‘बाहर के मैदान’ बन रहे डरावने – पिछले 25 मैचों में शर्मनाक रिकॉर्ड उजागर!

IPL 2026: विपक्षी मैदानों पर क्यों लड़खड़ा रही है Mumbai Indians? आईपीएल इतिहास की सबसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *