वैशाली पंड्या की सच्ची और प्रेरक कहानी, जिन्होंने अपने जीवन में 129 बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की है।

वैशाली पंड्या की सच्ची और प्रेरक कहानी, जिन्होंने अपने जीवन में 129 बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की है।

वैशाली पंड्या की सच्ची और प्रेरक कहानी, जिन्होंने अपने जीवन में 129 बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की है। पिता की विरासत, थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए प्लेटलेट डोनेशन और सेवा को जीवन बनाने की अनकही गाथा।


कुछ कहानियाँ मंचों पर नहीं आतीं। वे नारे नहीं लगातीं, न ही भीड़ से अलग खड़ी होकर अपनी पहचान बनाती हैं। वे उसी भीड़ में रहकर, उसी साधारण जीवन के बीच, चुपचाप अपना अर्थ गढ़ती हैं। ऐसी कहानियों में न शोर होता है, न प्रचार की भूख। वे समय का इंतज़ार करती हैं—और जब समय आता है, तो समाज को आईना दिखा देती हैं। यह कहानी भी ऐसी ही है, एक साधारण जीवन की हैं, जिसने असाधारण संकल्प को अपनाया और मानवता की सेवा को अपने अस्तित्व का उद्देश्य बना लिया।

गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा रक्तदान में उत्कृष्ट सेवा के लिए शतवीर सम्मान प्रदान किया जाता हुआ दृश्य
गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए शतक वीरांगना सम्मान प्रदान करते हुए सम्मानित क्षण।

यह कहानी है अहमदाबाद की वैशाली पंड्या की हैं।— जो भारत की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने अब तक 128 बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की है। यह उपलब्धि केवल किसी गिनती का परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर सेवा, साहस और गहरी मानवीय संवेदनशीलता का प्रमाण है। उनके कुल 128 रक्तदानों में 59 बार संपूर्ण रक्तदान (Whole Blood Donation) और 70 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP Donation) शामिल हैं।


02 फरवरी 2026 को उन्होंने अपना 129वाँ रक्तदान कर मानवता की सेवा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा।

रक्तदान का प्रकार संख्या
संपूर्ण रक्तदान (Whole Blood) 59
सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) 70
कुल रक्तदान 129

जहाँ संपूर्ण रक्तदान के माध्यम से कई ज़रूरतमंद रोगियों को नया जीवन मिला, वहीं सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के ज़रिये उन्होंने विशेष रूप से कैंसर पीड़ित रोगियों और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवा केवल अस्पताल की चार दीवारों तक सीमित नहीं रही। वे Indian Red Cross Society के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने के साथ-साथ रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महादान से जुड़ सकें।

जब कोई व्यक्ति अपने शरीर का एक हिस्सा इस विश्वास के साथ देता है कि इससे किसी और की साँसें चलती रहेंगी, तब वह सिर्फ़ रक्तदाता नहीं रहता—वह मानवता का वाहक बन जाता है।
यही इस कहानी का सार है, और यही इसका संदेश भी।


🩸 रक्तदान की समय-सीमा

रक्तदान करने के बाद शरीर को स्वस्थ रहने और नया रक्त बनाने के लिए निश्चित समय चाहिए। इसी कारण हर प्रकार के रक्तदान के बीच एक निर्धारित अंतराल तय किया गया है। यह समय-सीमा यह बताती है कि कितने दिनों के बाद कौन-सा रक्तदान सुरक्षित रूप से किया जा सकता है, ताकि रक्तदाता और रक्त प्राप्त करने वाला—दोनों सुरक्षित रहें।

पहले क्या किया अगला क्या सही अंतर
SDP (Platelet Donation) SDP 72 घंटे बाद ✅
SDP Whole Blood 7 दिन
Whole Blood SDP 28 दिन
Whole Blood Whole Blood 90 दिन

 

रक्तदान करते हुए—मानवता की सेवा का जीवंत क्षण
रक्तदान करते हुए—मानवता की सेवा का जीवंत क्षण

📌 स्रोत / सत्यापन:

इस लेख में उल्लिखित जानकारी और उपलब्धि की पुष्टि के लिए आधिकारिक स्रोत देखें:
👉 Ahmedabad Red Cross Society – Vaishali Raktkranti

पिता की परंपरा, बेटी का नया अध्याय

Lions Club और मिशन रक्तक्रांति हिंदुस्तान के साथ रक्तदान जागरूकता एवं सेवा अभियान का दृश्य
Lions Club और मिशन रक्तक्रांति हिंदुस्तान के सहयोग से रक्तदान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में साझा प्रयास।

किसी भी व्यक्ति के जीवन की दिशा अचानक नहीं बनती; वह बचपन में देखे गए छोटे-छोटे दृश्यों से धीरे-धीरे आकार लेती है। वैशाली पंड्या के जीवन की नींव भी ऐसे ही संस्कारों पर रखी गई थी। उनके पिता एक केमिस्ट थे और उनकी छोटी-सी मेडिकल स्टोर परिवार की आजीविका का साधन भर नहीं थी, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भरोसे और संवेदना का केंद्र थी। लोग वहाँ केवल दवा लेने नहीं आते थे, बल्कि वे अपने मन का बोझ, डर और उम्मीद भी साथ लाते थे।

पिता स्वयं नियमित रक्तदाता थे। यही सहजता आगे चलकर सबसे गहरा संस्कार बनी। वैशाली ने बचपन में कई बार अपने पिता को अस्पताल जाते देखा—शांत चेहरे के साथ, बिना किसी दिखावे या अपेक्षा के। उनके लिए रक्तदान कोई अलग पहचान नहीं था, बल्कि जीवन की सामान्य जिम्मेदारी थी।

वही दृश्य, वही शांत कदम, वही सरलता धीरे-धीरे वैशाली के मन में उतरती चली गई। समय के साथ यह समझ बनने लगी कि सेवा कोई विशेष अवसर नहीं, बल्कि जीवन की स्वाभाविक धारा है। यही संस्कार आगे चलकर उनके जीवन की दिशा तय करने वाला आधार बना।


पहला कदम और बदली हुई सोच

रक्तदान पर चर्चा: वैशाली पंड्या के साथ सेंट्यूरियन ब्लड डोनर नरेश शर्मा (शिमला)
रक्तदान विषय पर चर्चा करते हुए वैशाली पंड्या और सेंट्यूरियन ब्लड डोनर नरेश शर्मा, शिमला

जीवन में कुछ क्षण ऐसे होते हैं, जो बाहर से बहुत साधारण लगते हैं, लेकिन भीतर से पूरी सोच बदल देते हैं। जब उन्होंने पहली बार स्वयं रक्तदान किया, तो उस दिन न कोई उत्सव था, न कोई नाटकीय वातावरण। मन में बस हल्की-सी घबराहट थी—वैसी ही, जैसी किसी नए अनुभव से पहले स्वाभाविक रूप से होती है। डर सुई का नहीं था, बल्कि उस अनजाने एहसास का था, जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया गया था।

जैसे ही रक्तदान की प्रक्रिया शुरू हुई, वह घबराहट धीरे-धीरे पीछे छूटने लगी। मन में एक अनकहा-सा संतोष भरने लगा, मानो कोई सही काम सही समय पर हो रहा हो। शरीर ने भी कोई विरोध नहीं किया। न कमजोरी महसूस हुई, न थकान। सब कुछ सामान्य था—और शायद यही सबसे बड़ा आश्चर्य था।

उस दिन के बाद जीवन की दिनचर्या वैसी ही रही, लेकिन सोच बदल चुकी थी। अब रक्तदान केवल देखा या सुना हुआ अनुभव नहीं रहा। वह उनकी अपनी जिम्मेदारी बन गया।

यहीं से एक शांत यात्रा शुरू हुई—न किसी लक्ष्य के साथ, न किसी संख्या की चिंता के साथ। रक्तदान धीरे-धीरे उनके जीवन का हिस्सा बनता चला गया, ठीक वैसे ही जैसे सुबह का उजाला या शाम की शांति। यह कोई अलग काम नहीं रहा, बल्कि जीवन की स्वाभाविक लय में शामिल हो गया।


99 की दहलीज़ पर रुकी कहानी, बेटी ने लिखी आगे की पंक्ति

पिता के साथ सेवा की शुरुआत: संस्कारों से जन्मी प्रेरणा
पिता के साथ-जहाँ से सेवा के संस्कार शुरू हुए और रक्तदान जीवन का संकल्प बना। (साथ में डबल सेंट्यूरियन ब्लड डोनर महेंद्रभाई जोशी )

समय अपनी गति से आगे बढ़ता रहा। पिता 65 वर्ष की उम्र तक पहुँच चुके थे और तब तक वे 99 बार रक्तदान कर चुके थे। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी, लेकिन उम्र की सीमा आड़े आ गई। डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया कि अब आगे रक्तदान संभव नहीं है। पिता ने कभी इस पर कोई शिकायत नहीं की। उनके चेहरे पर संतोष था, लेकिन मन के किसी कोने में एक हल्की-सी खामोशी ठहर गई—मानो कुछ अधूरा रह गया हो। बस एक बार और, बस एक कदम और।

वही अधूरापन बेटी के मन में उतर गया। यह किसी रिकॉर्ड को तोड़ने की चाह नहीं थी, न ही किसी तरह की प्रतिस्पर्धा। यह एक भावनात्मक जिम्मेदारी थी—पिता के उस सपने को आगे बढ़ाने की, जो परिस्थितियों के कारण वहीं रुक गया था। वैशाली ने मन ही मन यह तय कर लिया कि यह यात्रा 99 पर नहीं रुकेगी।


📸 Instagram पर देखें (Official Post):


Indian Red Cross Society Ahmedabad – Official Instagram Post


दिसंबर 2024 में, उन्होंने अपना 100वाँ रक्तदान कर उस अधूरी संख्या को पूरा किया। उस क्षण यह केवल एक शतक नहीं था। यह पीढ़ियों के बीच बहती हुई सेवा-परंपरा का प्रमाण था—जहाँ एक पिता का संकल्प बेटी के हाथों आगे बढ़ा और मानवता की कहानी और गहरी हो गई।


शतक के पार—सेवा का अटूट सफर

100वें रक्तदान पर ऐतिहासिक क्षण: 6 सेंट्यूरियन और 2 डबल सेंट्यूरियन के साथ वैशाली पंड्या
100वें रक्तदान के समय भारत के 6 सेंट्यूरियन और 2 डबल सेंट्यूरियन रक्तदाताओं के साथ वैशाली पंड्या की दुर्लभ तस्वीर

अक्सर लोग किसी शतक को मंज़िल मान लेते हैं और वहीं रुक जाते हैं, लेकिन वैशाली पंड्या के लिए यह कभी अंतिम लक्ष्य नहीं रहा। उनके लिए सौवाँ रक्तदान एक उपलब्धि से अधिक एक पड़ाव था—ऐसा पड़ाव, जहाँ से यात्रा और स्पष्ट होकर आगे बढ़ती है। आज उनका कुल रक्तदान 128 तक पहुँच चुका है और यह क्रम अभी भी जारी है।

इस यात्रा में उन्होंने केवल संपूर्ण रक्तदान तक खुद को सीमित नहीं रखा। समय के साथ उन्होंने सिंगल-डोनर प्लेटलेट्स के माध्यम से कैंसर पीड़ितों के लिए भी जीवनदान देना शुरू किया। जब उन्हें यह जानकारी मिली कि प्लेटलेट्स हर 15 दिन में दिए जा सकते हैं और इनकी ज़रूरत गंभीर रोगियों को तुरंत होती है, तो उन्होंने नियमित रूप से सिविल अस्पताल जाना शुरू किया।

उनका मानना है कि सही समय पर दिया गया प्लेटलेट किसी के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का फर्क बन सकता है। यही सोच उनकी सेवा को लगातार आगे बढ़ाती रही—बिना थके, बिना रुके।


अंधविश्वास से आगे—रक्तदान की वास्तविकता

Constitution Club of India में राष्ट्रीय थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मान
Constitution Club of India में National Thalassemia Welfare Society द्वारा सम्मान प्रदान

आज भी समाज में यह धारणा गहराई से जमी हुई है कि रक्तदान करने से शरीर कमजोर हो जाता है। यही सोच कई लोगों को इस सेवा से दूर रखती है। लेकिन वैशाली पंड्या स्वयं इस भ्रम का जीवित उत्तर हैं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि नियमित रक्तदान न केवल शरीर को नुकसान नहीं पहुँचाता, बल्कि सही तरीके से किया जाए तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी हो सकता है।

वे नियमित रूप से हिमालय में ट्रेकिंग करती हैं, खेती से जुड़ी होने के कारण ट्रैक्टर चलाती हैं और एक सक्रिय, मेहनती जीवन जीती हैं। रक्तदान ने कभी उनकी ऊर्जा को कम नहीं किया। इसके विपरीत, उनका अनुभव यह बताता है कि रक्तदान के बाद शरीर में नया रक्त बनता है, जिससे ताजगी और शक्ति का अनुभव होता है।

साथ ही, नियमित जांच के कारण एनीमिया जैसी समस्याएँ समय रहते सामने आ जाती हैं, खासकर महिलाओं में। यही जागरूकता इस मिथक को तोड़ने का सबसे ठोस आधार बनती है।


सोशल मीडिया नहीं, सामाजिक संदेश

फिल्म स्टार Shahid Kapoor और Gulshan Grover द्वारा सम्मान प्रदान करते हुए
सिनेमा जगत के चर्चित कलाकार शाहिद कपूर और गुलशन ग्रोवर द्वारा सम्मान प्रदान करते हुए गौरवपूर्ण क्षण।

वैशाली पंड्या कई दूसरे राज्य के NGO के रक्तदान शिविरों के रक्तदाताओं को प्रेरित व प्रोत्साहित करने वाले वीडियो बनाकर साझा करती हैं। जिससे लोग मानवता की इस सेवा में अपना योगदान देते हैं।वैशाली पंड्या देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय अनेक NGO द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों से जुड़े रक्तदाताओं को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए नियमित रूप से वीडियो बनाकर साझा करती हैं। इन वीडियो के माध्यम से वे लोगों को रक्तदान जैसी मानवीय सेवा से जोड़ने का कार्य करती हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग आगे आकर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं।


मिशन रक्तक्रांति हिंदुस्तान

मिशन रक्तक्रांति हिंदुस्तान द्वारा सम्मान: हिमाचली टोपी, शॉल एवं अशोक-स्तंभ
मिशन रक्तक्रांति हिंदुस्तान द्वारा हिमाचली टोपी, शॉल एवं अशोक-स्तंभ के माध्यम से सेवा और राष्ट्रभाव का सम्मान।

मिशन रक्तक्रांति हिंदुस्तान के माध्यम से वैशाली पंड्या देश के विभिन्न राज्यों में अनेक जनसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर मानवता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका विशेष ध्यान युवाओं पर है, जिन्हें वे रक्तदान के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करती हैं, ताकि आने वाला भविष्य रक्त की कमी से मुक्त और अधिक संवेदनशील बन सके।

वैशाली पंड्या का स्पष्ट विश्वास है कि यदि हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति नियमित रक्तदाता हो, तो किसी भी आपदा या आपातकाल में रक्त की कमी जैसी समस्या उत्पन्न ही नहीं होगी। इसी सोच को लेकर वे निरंतर गाँव-गाँव और राज्य-राज्य जाकर लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करती हैं। उनके लिए यह केवल कोई साधारण यात्रायें नही, बल्कि समाज के प्रति निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद रक्तदान का जनसैलाब

👇 नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇



पूरी रिपोर्ट पढ़ें

हाल ही में जब एक दुखद हवाई दुर्घटना की खबर सामने आई, तो उन्होंने बिना देर किए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से रक्तदान की अपील की। यह अपील केवल शब्दों तक सीमित नहीं थी, क्योंकि संयोग से उन्होंने स्वयं दो दिन पहले ही रक्तदान किया था। यह घटना उनके जीवन के उस सिद्धांत को स्पष्ट रूप से दर्शाती है, जिसमें कर्म को शब्दों से पहले स्थान दिया जाता है।

ऐसी ही विचारधारा से जन्मा मिशन रक्तक्रांति हिंदुस्तान भारत में स्वैच्छिक रक्तदान को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक सामाजिक पहल है। इस मिशन की टैगलाइन—“हर घर में एक रक्तदाता — घर-घर रक्तदाता”—अपने आप में एक संकल्प है। इसका मुख्य लक्ष्य देश में रक्त की कमी को समाप्त करना और यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यक्ति की जान केवल रक्त उपलब्ध न होने के कारण न जाए।


साथ चलती एक और कहानी

वैशाली पंड्या और डॉ. हितेश पंड्या एक साथ रक्तदान करते हुए
वैशाली पंड्या और उनके पति डॉ. हितेश पंड्या एक साथ स्वैच्छिक रक्तदान करते हुए

इस सेवा-यात्रा में वैशाली पंड्या अकेली नहीं हैं। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं उनके पति डॉ. हितेश पंड्या—जो भारत के एक प्रतिष्ठित और श्रेष्ठ वैज्ञानिक हैं। अपने व्यस्त वैज्ञानिक जीवन और जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने कभी मानवता की सेवा से दूरी नहीं बनाई। समय की कमी उनके लिए बहाना नहीं, बल्कि संकल्प की कसौटी रही है।

डॉ. हितेश पंड्या अब तक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 40वाँ स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। यह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि सेवा केवल भावनाओं से नहीं, बल्कि निरंतर कर्म से आगे बढ़ती है। वे न केवल स्वयं नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, बल्कि वैशाली जी को भी हर कदम पर प्रेरित और प्रोत्साहित करते रहे हैं।

यह साथ केवल पति-पत्नी का नहीं, बल्कि साझा चेतना और समान मूल्यों का है। जब परिवार का हर सदस्य सेवा को जीवन का हिस्सा मान ले, तब वह कहानी व्यक्तिगत नहीं रह जाती—वह समाज के लिए उदाहरण बन जाती है। यही इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत है।


📌 Official Source



Ahmedabad Red Cross – Centurion Blood Donors Club

मेरे गहने, मेरा संदेश

गहनों पर अंकित रक्तदान संदेश: सेवा को जीवन-शैली बनाने की प्रेरणा
गहनों पर अंकित रक्तदान संदेश: सेवा को जीवन-शैली बनाने की प्रेरणा

रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि हमारे अपने जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। नया रक्त बनने से शरीर में ऊर्जा और शक्ति बढ़ती है। मैं नियमित रूप से हिमालय में ट्रेकिंग करती हूँ और एक किसान होने के नाते ट्रैक्टर भी चलाती हूँ

जब भी मैं रक्तदान करती हूँ, उस दिन के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करती हूँ, ताकि यह संदेश जाए कि रक्तदान करने से इंसान कमजोर नहीं होता। इससे अन्य लोग भी रक्तदान के लिए प्रेरित होते हैं।

वास्तव में, मेरे अधिकांश गहनों पर “रक्तदान महादान” खुदा हुआ है—यही मेरा संदेश है, मेरी पहचान है।


शिक्षा:

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय रक्तदान सम्मेलन का प्रेरक क्षण
नेपाल में अंतरराष्ट्रीय रक्तदान सम्मेलन का प्रेरक क्षण

यह कहानी हमें सिखाती है कि सेवा के लिए किसी विशेष मंच की ज़रूरत नहीं होती। ज़रूरत होती है तो बस संवेदनशील हृदय और निरंतरता की। वैशाली पंड्या ने अपने जीवन से यह साबित किया कि साधारण जीवन भी असाधारण बन सकता है—अगर उसमें दूसरों के लिए जगह हो।


 

Check Also

सरकाघाट हत्याकांड: 19 वर्षीय छात्रा शिया गुलेरिया की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, आरोपी हिरासत में

सरकाघाट हत्याकांड: 19 वर्षीय छात्रा शिया गुलेरिया की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, आरोपी हिरासत में

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र से सामने आई 19 वर्षीय छात्रा शिया …